फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Many officers may be caught in the scam case of crores

करोड़ों के घोटाले मामले में कई अफसरों की फंस सकती है गर्दन

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Many officers may be caught in the scam case of crores
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी की कुनाल ट्रेडर्स में करोड़ों के टैक्स चोरी मामले में एसआईबी की कार्रवाई के बाद संबंधित अधिकारियों व फर्म संचालकों में हड़कंप मचा है। करोड़ों के घोटाले मामले में कई अफसरों की गर्दन भी फंस सकती है। कुनाल ट्रेडर्स के संचालक ने करीब एक दर्जन व्यापारियों के फर्म की आईडी हैक कर जालसाजी से बिल निकाले। जब व्यापारियों के जीएसटी रिकवरी पहुंची तो उनके होश उड़ गए। इस मामले की शिकायत डीएम समेत उच्चाधिकारियों से किए जाने के बाद एसआईबी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

कस्बा पनवाड़ी की कुनाल ट्रेडर्स फर्म ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के कार्यों में माल की आपूर्ति करती है। फर्म ने किराना व परचून की दुकानों की आईडी हैककर फर्जी बिल निकाले और भुगतान करा लिया। कस्बे के व्यापारी रमाकांत गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, शिवकुमार, रामकुमार आदि ने आरोप लगाया कि कुनाल ट्रेडर्स ने उनकी जीएसटी आईडी हैक कर पिछले दो वर्षों में करीब 100 करोड़ के बिल निकालकर उपयोग किए। जिसके बाद व्यापारी रमाकांत के ऊपर 60 लाख की जीएसटी रिकवरी बनाई गई। इसके अलावा अन्य व्यापारियों पर 50 से 80 लाख की रिकवरी आने पर खलबली मच गई।
विज्ञापन

व्यापारी रमाकांत गुप्ता ने आठ अक्तूबर 2021 को तत्कालीन डीएम व एसपी से शिकायत की थी। बताया था कि फर्म संचालक के दोनों पुत्र शिक्षक हैं। दोनों ने छह सालों में प्रधान व सचिवों से साठगांठ कर फर्जी कार्य कराए और फर्जी बिल लगाए गए। जिससे करोड़ों की टैक्स चोरी की गई। पीड़ित ने जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर एसआईबी लखनऊ ने बांदा के वाणिज्यकर कमिश्नर डॉ. राजेश गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर रश्मि, आरपी पांडेय आदि के साथ कुनाल ट्रेडर्स के कार्यालय में छापा मारकर लैपटाप व दस्तावेज जब्त कर लिए थे। इस मामले की जांच के बाद फर्म संचालक के साथ कई अधिकारियों की भी गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed