{"_id":"691b70aa2e19017add04a4ec","slug":"manasi-who-became-the-principal-for-a-day-said-she-too-will-work-hard-and-become-a-teacher-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119850-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: एक दिन की प्राचार्य बनीं मानसी बोली, वह भी मेहनत कर बनेंगी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: एक दिन की प्राचार्य बनीं मानसी बोली, वह भी मेहनत कर बनेंगी शिक्षक
Tue, 18 Nov 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 18 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर के साईं कॉलेज एजूकेशन में अध्ययनरत बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा मानसी सोनी को एक दिन का प्राचार्य बनाया गया। उन्होंने उच्च शिक्षा की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझा। कहा कि बेहतर शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की नींव हैं। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करें। ताकि, समय से सफलता मिल सके। वह भी कड़ी मेहनत करके शिक्षक बनने का सपना पूरा करेंगी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने एक दिन की प्राचार्य को पदभार ग्रहण कराया। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा की कार्यप्रणाली, विभिन्न योजनाओं व शिक्षण कार्य के बारे में बताया। प्राचार्य मानसी सोनी ने छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति, परीक्षा व एडमिशन आदि से संबंधित समस्याओं को सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए। प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने छात्रा की प्रतिभा को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस मौके पर प्राध्यापक डॉ. मेराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श सोनकिया, डॉ. रविंद्र कुमार, आशीष चौरसिया, लोकेश चौरसिया, मारूतिनंदन तिवारी, चंद्रेश साहू, सुरेंद्र कुमार, भावना साहू, पूनम, रोमाना खान, अंजना श्रोतीय, रजनी पटैरिया, अर्चना श्रीवास्तव, रामशरण कुशवाहा, शहनवाज आदि मौजूद रहे।