फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   man take poision

जहर खाकर आए युवक का जिला अस्पताल में हंगामा, गेट तोड़ा

Sun, 04 Apr 2021 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
man take poision
महोबा। जिला अस्पताल आए एक युवक ने शनिवार की रात इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा काटा। इलाज कराने से मना करते हुए कर्मचारियों से अभद्रता की। पुलिस को सूचना देने पर इमरजेंसी वार्ड के पीछे का गेट तोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घटना की जांच करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खरेला के ऐचाना गांव निवासी मकुंदा के पुत्र शिवपाल (25) ने शनिवार की शाम किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां युवक ने इलाज कराने से मना कर दिया। परिजनों के कहने पर कर्मचारियों ने इलाज करने का प्रयास किया तो उनके साथ अभद्रता
विज्ञापन

की। करीब आधा घंटे तक युवक का हंगामा चलता रहा। अस्पताल में मौजूद तीमारदारों की भीड़ एकत्र हो गई। अस्पताल प्रशासन ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। इस दौरान युवक ने इमरजेंसी वार्ड के पीछे के गेट को लात मारकर तोड़ दिया और भाग निकला। परिजन भी चले गए। पुलिस ने कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली और युवक को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। सीएमएस डा. आरपी मिश्रा का कहना है कि युवक के हंगामा करने व गेट तोड़ने की लिखित सूचना शहर कोतवाली भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed