फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Man arrested for making 6,159 calls to woman operator

Mahoba News: महिला परिचालक को 6,159 कॉल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Sep 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 25 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for making 6,159 calls to woman operator
महोबा। इकतरफा प्यार में रोडवेज की महिला परिचालक को 6,159 कॉल करने और शादी न करने पर एसिड अटैक की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की धमकी से परेशान होकर दो दिन पहले महिला परिचालक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी के एक मोहल्ला निवासी युवती महोबा डिपो में महिला परिचालक है। पड़ोस में रहने वाला रहीश उसे कई माह से परेशान कर रहा था। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर शादी का दबाव बनाया। युवती ने बताया कि रहीश ने छह माह के अंदर एक मोबाइल नंबर से 4,387 और दूसरे नंबर से 1,772 कॉल की। साथ ही 315 बार मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी थी। कहा कि यदि शादी नहीं की तो वह उसके ऊपर एसिड फेंक देगा। इसकी शिकायत 28 अगस्त को कोतवाली चरखारी में की थी। पुलिस ने रहीश समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को जेल भेजा गया। जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी रहीश युवती को फिर धमकाने लगा। इससे नाराज होकर युवती ने घर पर फंदा लगा लिया था। परिजन अचेत अवस्था में उसे फंदे से नीचे उतार जिला अस्पताल लाए थे। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धाराओं में बढ़ोत्तरी की थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि युवती को परेशान करने, आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रयास करने समेत अन्य धाराओं में फरार चल रहे आरोपी रहीश को कस्बे से गिरफ्तार किया गया है। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed