फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Make arrangements for fodder in cow shelters: Minister in charge

गोशालाओं में कराएं चारे की व्यवस्था : प्रभारी मंत्री

Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for fodder in cow shelters: Minister in charge
महोबा। गोशालाओं के संचालन में हीलाहवाली करने वालों पर अब नकेल कसने की तैयारी है। गोशालाओं की सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। पौधरोपण भी किय जाए। इसके साथ ही हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने यह निर्देश दिए। प्रदेश के नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन विभाग राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राकेश कुमार राठौर ने गोवंश संरक्षण पर जोर दिया। कहा कि सभी गोशालाओं में पौधरोपण कराया जाए और हरा चारा, पानी, भूसा की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सही ढंग से बिजली आपूर्ति की जाए। बिजली लाइनों को दुरुस्त कराया जाए। सीएमओ से कहा कि वे सप्ताह में एक बार एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण अवश्य करें। अस्पतालों में स्थापित सभी हेल्थ एटीएम चालू कराएं।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायती राज विभाग की ओर से पनवाड़ी, सूपा, ग्याेढ़ी और मुढ़ारी ग्राम पंचायत के प्रधानों को हारमोनियम और ढोलक बांटी। इनका उपयोग गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में किया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, डीएम गजल भारद्वाज, एसपी प्रबल प्रताप सिंह, सीडीओ बलराम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article