फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba: young man was bitten by snake while cleaning well

महोबा: सांप को पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर से बोला- इसी ने डसा था अब करें इलाज

Mon, 13 Dec 2021 02:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 13 Dec 2021 02:15 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। महोबा के गुगौरा गांव में कुएं की सफाई करते समय एक युवक को सांप ने डस लिया। इसके बाद युवक ने जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
Mahoba: young man was bitten by snake while cleaning  well
सांप को अस्पताल लेकर पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में विकास खंड कबरई के ग्राम गुगौरा में युवक को जिस सांप ने डसा उसे पॉलिथीन में लेकर अस्पताल पहुंच गया। जख्मी युवक के हाथ में सांप देख अस्पताल में हड़कंप मच गया। युवक ने डाक्टर को सांप दिखाकर उसी के अनुसार अपना इलाज कराया।

विज्ञापन


गुगौरा गांव निवासी महेंद्र (28) सोमवार की सुबह सूखे कुएं की सफाई कर रहा था तभी उसे सांप ने डस लिया। युवक ने सांप को पकड़कर पॉलिथीन में बंद कर लिया और जिला अस्पताल इलाज कराने पहुंच गया।
विज्ञापन


युवक एक हाथ में सांप पकड़े रहा वहीं चिकित्सक इलाज करते रहे। डॉक्टर पंकज राजपूत ने बताया कि युवक सांप साथ लेकर आया था। अब युवक की हालत में सुधार है। डाक्टर के पूछने पर महेंद्र ने बताया कि सांप इसलिए लाया ताकि आप देख ले किस सांप ने काटा है और इलाज में कोई परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed