फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Water released from Ratoli dam overflowed drain, 12 villages cut off contact

महोबा : रतौली बांध का पानी छोड़े जाने से उफनाया नाला, 12 गांवों का संपर्क कटा

Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Mahoba: Water released from Ratoli dam overflowed drain, 12 villages cut off contact
कतौली बांध का पानी छोड़े जाने से उफनाया बरुआ नाला। - फोटो : MAHOBA
महोबा। रतौली बांध के फाटने खोलने के कारण बरुआ नाला उफना गया है। इससे यूपी-एमपी के 12 गांवों का सीधा संपर्क कट गया है। लोगों को 10 किलोमीटर का चक्कर लगाकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने से रतौली बांध क्षमता से अधिक भर गया है। इससे सिंचाई विभाग ने बांध के फाटक खोल दिए हैं। बांध का पानी बरुआ नाले में छोड़ा गया है। नाले का पानी पसवारा-मुढ़हरा मार्ग के ऊपर से बह रहा है। इससे आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

इससे नैगवां, रतौली, पसवारा, पचहरा व रतौली पुरवा और एमपी के प्रकाश बम्हौरी, मुढ़हरा, टिकरी, बारीगढ़, मोतीपुरवा आदि गांवों का सीधा संपर्क कट गया है। लोग दस किमी का चक्कर लगाकर लवकुशनगर मार्ग से यूपी-एमपी के लिए आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता रामसागर का कहना है कि बनकर तैयार हुए रतौली बांध भंडारण क्षमता के अनुसार भरा है। एमपी से लगातार पानी आने के चलते पानी छोड़ा जा रहा है। आसपास के गांवों को अलर्ट किया गया है। बांध में कर्मचारी तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed