फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Vrindavan was seen in Kajali fair due to peacock dance and Holi of flowers

महोबा : कजली मेले में मयूर नृत्य व फूलों की होली से वृंदावनमय हुआ नजारा

Sun, 14 Aug 2022 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Vrindavan was seen in Kajali fair due to peacock dance and Holi of flowers
सांस्कृतिक मंच में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : MAHOBA
महोबा। ऐतिहासिक कजली मेले की दूसरी शाम मथुरा-वृंदावन के कलाकारों और बुंदेली लोक विधाओं के नाम रही। जया सक्सेना और उनकी टीम ने मयूर नृत्य किया और फूलों की होली खेली। राधा-कृष्ण के गीतों पर दी गई प्रस्तुति ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, पावरग्रिड कॉर्पोरेशन के स्वतंत्र निदेशक रामनरेश तिवारी, महोबा नगर पालिका अध्यक्ष दिलाशा तिवारी व डीएम मनोज कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। चरन सिंह तमौरा ने आल्हा गायन किया और पं. जगप्रसाद तिवारी ने सारे जग में बुंदेलखंड न्यारो है लोकगीत प्रस्तुत किया। पन्ना से आए देवीदीन व आशू ने गीत मोहे न मारो पापा जन्म लेने दो और बिटिया को दुनिया देख लेने दो गीत से बेटियों के जन्म को लेकर कुरीति को सामने रखा। रामादीन आर्य एंड पार्टी ने बुंदेली गीत मेरा भारतदेश महान गाया। कलाकारों ने घट नृत्य के दौरान हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुंदेली वीरांगनाओं के आधुनिक आल्हा से जीता दिल
सांस्कृतिक मंच में नवरस म्यूजिकल ग्रुप की कीर्तिका, स्नेहा, प्रियंका, निधि, संजना, वर्षा व पारुल ने आधुनिक आल्हा गायन किया। उन्होंने आल्हा, चौड़ा भिड़े हैं रण में, ब्रह्मा धांधू से भिड़ जाए, पारथ भिड़ गओ है मल्खे से चंदन भिड़ो उदय सिंह राय, भागे सिपाही दिल्ली वाले अपने-अपने प्राण बचाए गाया तो लोगों ने रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद अमृता, कुमकुम, रिद्धि, सोनम, तान्या, सुप्रिया आदि ने बुंदेली राई नृत्य की प्रस्तुति दी। अवध में जन्म लियो हैं राम, मंगल गाव री व रामराजा सरकार, रामराजा सरकार, राखो लाज मोरी राई की गीत पर नृत्य किया।

आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं नवरस म्यूजिकल ग्रुप की महिला गायक।

आल्हा गायन की प्रस्तुति देतीं नवरस म्यूजिकल ग्रुप की महिला गायक।- फोटो : MAHOBA

राईनृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार।

राईनृत्य की प्रस्तुति देतीं कलाकार।- फोटो : MAHOBA

मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते मथुरा-वृंदावन के कलाकार।

मयूर नृत्य की प्रस्तुति देते मथुरा-वृंदावन के कलाकार।- फोटो : MAHOBA

कलाकारों पर फूलों की बारिश करते डीएम, चेयरमैन व एडीएम।

कलाकारों पर फूलों की बारिश करते डीएम, चेयरमैन व एडीएम।- फोटो : MAHOBA

घट नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।

घट नृत्य की प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed