{"_id":"62c872ef7945f87a043dc225","slug":"mahoba-uncle-nephew-died-due-to-truck-collision-mahoba-news-knp706551884","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते में चाचा-भतीजे थे मृतक, भांजी की शादी से लौटते समय हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते में चाचा-भतीजे थे मृतक, भांजी की शादी से लौटते समय हादसा
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। मुस्करा-चरखारी मार्ग पर परथनिया के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत के बाद एक साथ दो अर्थियां उठने से हर आंख नम हो गई। दोनों भांजी की शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना से परिजन सदमे में है। रिश्तेदार व ग्रामीण मृतकों के परिजनों को पूरे दिन ढांढस बंधाते रहे।
गौरतलब है कि कोतवाली चरखारी के कुसरमा गांव निवासी भारत अहिरवार (25) अपने भतीजे संजय कुमार (17) के साथ गुरुवार को बाइक से अपनी भांजी की शादी में जनपद हमीरपुर के कंधौली गांव गए थे। रात के समय वापस लौटते समय परथनिया के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी थी। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद दोनों शव गांव पहुंचे तो चारों ओर मातम छा गया। एक साथ दो अर्थियां उठने ने लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना से मृतक भारत की पत्नी फूला व पांच वर्ष के पुत्र राज का रो-रोकर बुरा हाल रहा। इस घटना के बाद आधे गांव में चूल्हे नहीं जले।