फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Troubled by crop failure, the farmer hanged himself

महोबा: फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान, लिया था तीन लाख रुपये कर्ज

Sat, 20 Mar 2021 08:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Troubled by crop failure, the farmer hanged himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महोबा में खरेला कस्बा के मोहल्ला डिंगूर्राय में कर्ज व फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने मृतक पर करीब तीन लाख रुपये साहूकारों का कर्ज होना बताया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


मोहल्ला डिंगुर्राय निवासी उमाशंकर नामदेव (43) के पास साढ़े तीन बीघा भूमि थी। जिसमें खेती किसानी के साथ मेहनत मजदूरी करके किसान परिवार का भरण पोषण करता था। कई वर्षों से खेती में सही उपज न होने और मजदूरी न मिलने पर उसने साहूकारों से करीब तीन लाख रुपये कर्ज ले रखा था।
विज्ञापन

जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी। छह दिन पहले तेज आंधी में किसान की मटर की फसल बर्बाद हो गई थी। जिससे वह परेशान रहने लगा। शनिवार की सुबह पत्नी विनीता खेत में फैली मटर की फसल बीनने गई थी जबकि छोटा पुत्र अभिषेक गांव के परिषदीय विद्यालय गया था।

इसी दौरान किसान ने मकान के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। जब पुत्र घर वापस लौटा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को मृतका की पत्नी विनीता ने बताया कि बड़ा बेटा शुभम दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है।

कर्ज की अदायगी व फसल बर्बाद होने से पति परेशान रहते थे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। सूचना पर एसडीएम चरखारी राकेश कुमार के निर्देश पर कानूनगो कामता प्रसाद त्रिपाठी व लेखपाल इंद्रपाल ने घटनास्थल पहुंच आत्महत्या के कारणों की जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed