फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba: Traders protest against 5% GST in everyday items

महोबा : रोजमर्रा की वस्तुओं में पांच फीसदी जीएसटी का व्यापारियों ने जताया विरोध

Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mahoba: Traders protest against 5% GST in everyday items
पांच प्रतिशत कर वापस लिए जाने को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपते व्यापारी। - फोटो : MAHOBA
महोबा। सरकार द्वारा रोजमर्रा की वस्तुओं आटा, दाल, चावल, पनीर, दूध आदि पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने का व्यापारियों ने कड़ा विरोध किया है। प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसमें आवश्यक खाद्य सामग्री पर लगाए गए जीएसटी को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम मनोज कुमार को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि खाद्य सामग्री पर जीएसटी लगाने का विरोध करते हैं।
विज्ञापन

देश का व्यापारी पहले ही ऑनलाइन व्यापार से पीड़ित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी की प्रथम कॉउंसलिंग बैठक में कहा था कि रोजमर्रा की खाद्य सामग्री को हमेशा जीएसटी से बाहर रखा जाएगा, लेकिन जीएसटी लगाकर महंगाई बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जीएसटी लगाने के विरोध में 16 जुलाई को जिले की सभी दाल-आटा मिलें और गल्ला मंडी बंद रखी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पुरवार, प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार सोनी, उमेश लाक्षाकर, रोली गुप्ता, मनोज अग्रवाल, विजय साहू, राकेश गुप्ता, भूपेंद्र साहू समेत तमाम व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed