{"_id":"68eaa8b19cf25d8af000fe54","slug":"mahoba-trade-fair-brass-artefacts-attract-customers-mahoba-news-c-225-1-mah1001-118816-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा ट्रेड फेयर: ग्राहकों को लुभा रहीं पीतल की कलाकृतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा ट्रेड फेयर: ग्राहकों को लुभा रहीं पीतल की कलाकृतियां
Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11 एमएएचपी 12 परिचय-स्टॉल में पीतल से बनी कलाकृतियां खरीदते ग्राहक। संवाद
महोबा। शहर के डाक बंगला मैदान में शुरू हुआ महोबा ट्रेड फेयर स्थानीय पीतल उद्योग में निर्मित होने वाली कलाकृतियों के लिए वरदान बन गया है। कुलपहाड़ के पीतल उद्योग के कारीगरों ने अपनी स्टॉल लगाई है। जिसमें विभिन्न कलाकृतियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। पीतल की कमलम कलाकृति ग्राहकों की पहली पसंद बनी है।
ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तरह ही जिले में स्वदेशी मेला महोबा ट्रेड फेयर शहर के डाक बंगला मैदान में शुरू किया गया है। दूसरे दिन भी ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। कस्बा कुलपहाड़ के सेनापति वार्ड निवासी अभय सोनी पीतल की वस्तुओं में नक्काशी बनाने के बेहतर कारीगर हैं। उन्होंने भी महोबा ट्रेड फेयर में अपना स्टॉल लगाया है। बताया कि पीतल के घोड़ा, हाथी, बोतल के अंदर पीतल की गंगा-जमुनी नक्काशी, कैंची, हल चलाता किसान, कजरोटा, पीतल का पेपर कटर, दिया, सनराइज, पूजा सामग्री रखने का चौपड़ा, चूहा आकार का बॉक्स आदि उन्होंने स्टॉल में लगाए हैं। वह दिल्ली, मुंबई, गुजरात, गोवा में भी अपना स्टॉल लगा चुके हैं। जी-20 के लिए उन्होंने कमलम बनाया था। पीतल में कलाकृतियां बनाने का काम उन्होंने अपने पिता आजाद कुमार से सीखा है। महोबा ट्रेड फेयर में पीतल से बनी कलाकृतियां ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। इससे स्थानीय उद्योगों व उत्पादों की बिक्री करने का मौका मिला है। प्रति वर्ष इस तरह का आयोजन होना चाहिए। उपायुक्त उद्योग महेश चंद्र सरोज ने बताया कि महोबा ट्रेड फेयर 19 अक्तूबर तक चलेगा। यहां विभिन्न उत्पादों के काउंटर लगाए गए हैं।