फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba tops in the state in student attendance and mid-day meal

Mahoba News: छात्र उपस्थिति व मध्यान्ह भोजन में प्रदेश में महोबा अव्वल

Sun, 17 Dec 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mahoba tops in the state in student attendance and mid-day meal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा । पिछले एक माह में बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में छात्र उपस्थिति और एमडीएम वितरण में व्यापक सुधार हुआ है। सीएम डैशबोर्ड की मासिक समीक्षा रिपोर्ट में महोबा जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। विभागीय अधिकारी व शिक्षकों की कड़ी मेहनत अब रंग लाती दिख रही है। बुंदेलखंड में महोबा जिला ही टॉप फाइव सूची में पहले स्थान पर है।
दरअसल, सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विभागीय कार्यों की प्रतिमाह समीक्षा की जा रही है। शासन ने माह नवंबर की समीक्षा रिपोर्ट जारी की। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने महोबा जिले का नाम प्रदेश में रोशन किया है। मासिक रिपोर्ट में जिले के परिषदीय स्कूलों में छात्र उपस्थिति और एमडीएम के तहत भोजन ग्रहण करने वाले बच्चों की संख्या के हिसाब से महोबा प्रथम स्थान पर रहा जबकि आंबेडकरनगर दूसरे, बस्ती तीसरे, फतेहपुर चौथे और अमरोहा पांचवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

सीएम डैशबोर्ड की मासिक रिपोर्ट के अनुसार महोबा जिले के परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत 92 हजार 648 छात्र-छात्राओं में से नवंबर माह में 68,685 बच्चों ने विद्यालयों में उपस्थित होकर मध्यान भोजन ग्रहण किया। इस तरह से इन बच्चों की उपस्थिति का प्रतिशत 74.14 प्रतिशत रहा। जो प्रदेश में सबसे अधिक है। माह अक्तूबर में जिले को उपस्थिति के मामले में 34 वां स्थान प्राप्त हुआ था। उधर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा का कहना है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों द्वारा किए गए सकारात्मक प्रयासों के चलते जिले को यह स्थान प्राप्त हुआ है। इसे बरकरार रखने के लिए शिक्षकों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कौशल विकास में महोबा तीसरे नंबर पर
महोबा। कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं की स्किल डेवलपमेंट के मामले में महोबा को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। हालांकि, ललितपुर प्रथम, रामपुर द्वितीय, बांदा चौथे और हमीरपुर जिला पांचवें स्थान पर रहा। कौशल विकास मिशन के तहत स्किल डेवलपमेंट के फंड के तहत महोबा को 1,152 युवाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य मिला था। जिसके सापेक्ष 1,148 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षण की प्रगति 99.65 फीसदी है। जिले के युवाओं को कौशल विकास के तहत सिलाई-कढ़ाई, हेल्थकेयर, डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कौशल विकास के जिला एमआईएस प्रबंधक ओपी यादव का कहना है कि आगे भी युवाओं को प्राथमिकता के साथ कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed