फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba tops in redressal of public grievances

Mahoba News: जनशिकायतों के निस्तारण में महोबा प्रदेश में अव्वल

Thu, 08 Jun 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Mahoba tops in redressal of public grievances
महोबा। जनशिकायतों के निस्तारण (आईजीआरएस) प्रणाली में महोबा को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इससे पुलिस महकमे में खुशी की लहर दौड़ गई है। एसपी ने आईजीआरएस कार्यालय में तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शासन स्तर से प्रदेश के सभी 75 जिलों की समीक्षा की गई। जिसमें महोबा पुलिस जन शिकायतों का समय पर और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने में सफल रहा। जन शिकायतों की सुनवाई के लिए प्रदेश सरकार का आइजीआरएस पोर्टल संचालित किया जा रहा है। एसपी अपर्णा गुप्ता ने पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि शासन की मंशानुरूप आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्षता के आधार पर किया जाए। जिसकी समीक्षा स्वयं एसपी प्रतिदिन करती हैं। आईजीआरएस में महोबा जिले को प्रदेश के 75 जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर एसपी ने आईजीआरएस कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों की पीठ थपथपाई। साथ ही आईजीआरएस कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह, कांस्टेेबल संदीप कुमार, निधी देवी आदि को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed