{"_id":"65662b9191b6ed271e06604e","slug":"mahoba-team-won-in-kabaddi-mahoba-news-c-12-1-knp1024-490770-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबड्डी में महोबा की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबड्डी में महोबा की टीम ने मारी बाजी
Tue, 28 Nov 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 28 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
महोबा। अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में एकल अभियान के तहत जनपद प्रयागराज में संभाग स्तरीय खेलकूद समारोह किया गया। जिसमें 10 अंचलों के 360 प्रतिभागी शामिल हुए।
कबड्डी, कुश्ती, दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अंचल महोबा की बालिका वर्ग की कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी टीम में शामिल छाया, प्रिंसी, नेहा, कीर्ति ने शानदार प्रदर्शन किया। योगा में पुष्पा प्रथम स्थान पर रहीं। महोबा भाग समिति व अंचल समिति ने कबड्डी टीम का जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय खेल प्रमुख नरेंद्र चंदेल, उपाध्यक्ष कालका प्रसाद, सचिव प्रशांत गुप्ता, संजीव उपाध्याय, धनेंद्र दीक्षित, स्वप्निल, सागर शर्मा, राजेन्द्र कुमार, निर्मला तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)