{"_id":"62d05bf52c311606045e118c","slug":"mahoba-stone-fell-from-overloaded-dumper-bike-rider-died-mahoba-news-knp707567339","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : ओवरलोड डंपर से गिरा पत्थर, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : ओवरलोड डंपर से गिरा पत्थर, बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
मृतक राहुल सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। बांदा-कानुपर बाईपास मार्ग पर ओवरलोड डंपर से उछलकर गिरे पत्थर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पिता ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना कबरई के बीला उत्तर गांव निवासी राहुल सिंह (28) कस्बे के इंडिया ग्रेनाइट क्रशर प्लांट में मुनीम था। बुधवार की रात करीब आठ बजे राहुल क्रशर से काम निपटाकर बाइक से घर जा रहा था। बाईपास मार्ग पर पास से ओवरलोड डंपर से उछलकर एक पत्थर उसके सिर पर गिर गया।
इससे युवक घायल होकर सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां से परिजन मेडिकल कॉलेज कानपुर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में मौत हो गई। पिता देवी सिंह ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि डंपर चालक का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
पत्थर मंडी कबरई में प्रतिदिन सैकड़ों ट्रक और डंपर बोल्डर पत्थर और गिट्टी लेने आते हैं। ब्रेकर व गड्ढायुक्त मार्ग पर इन वाहनों से अक्सर पत्थर और गिट्टी उछलकर गिरती है। इसकी चपेट में आने से लोग घायल हो जाते हैं। ऐसे में इन वाहनों को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी की जरूरत है। पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों से सचेत रहकर दूरी बनाकर निकलें, ताकि दुर्घटना से बचा जा सके।