फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Mahoba state tops in disposal of complaints

शिकायतों के निस्तारण में महोबा प्रदेश में अव्वल

Sat, 14 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahoba state tops in disposal of complaints
महोबा। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जन शिकायतों के निस्तारण के लिए संचालित जन सुनवाई पोर्टल में महोबा को पूर्व की भांति नवंबर में भी शत-प्रतिशत अंक मिलने पर पहला स्थान मिला है। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने सभी अधिकारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

प्राप्त शिकायतों की प्रतिदिन जिलाधिकारी द्वारा स्वयं समीक्षा किए जाने और शिकायतों का निस्तारण न होने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाने से खासा सुधार आया है। डीएम द्वारा शिकायतकर्ता के असंतुष्ट होने पर प्रार्थनापत्र को दोबारा संबंधित अधिकारी को जांच के लिए भेजा जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वित्त आरएस वर्मा व अपर जिलाधिकारी न्यायिक पूनम निगम के मार्गदर्शन में प्रतिदिन शिकायत निस्तारण का कार्य होने और प्रत्येक शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा जन सुनवाई पोर्टल की समीक्षा किए जाने से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आई है। डीएम ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जन सुनवाई पोर्टल पर इसी तरह शिकायतों के निस्तारण का करते रहें, ताकि लोगों में सरकार की कार्यशैली का अच्छा संदेश जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed