{"_id":"633c83c13ca31945bf727614","slug":"mahoba-special-aarti-performed-in-durga-pandals-on-the-last-day-of-navratri-mahoba-news-knp7217121167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा पंडालों में हुई विशेष आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : नवरात्र के अंतिम दिन दुर्गा पंडालों में हुई विशेष आरती
विज्ञापन
कबरई में बीज गोदाम स्थित दुर्गा पंडाल में 108 दीपक जलाकर आरती करते भक्त।
- फोटो : MAHOBA
महोबा/कबरई। शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटी। घरों और मंदिरों में हवन, पूजन कर व्रत का पारण किया गया। पंडालों में विशेष आरती की गई।
कबरई में बीज गोदाम के पास स्थापित पंडाल में मां दुर्गा की 108 दीपकों से भव्य आरती की गई। समिति के सदस्यों ने महिलाओं को श्रृंगार सामग्री प्रसाद में दी। समिति के कंचन सोनी, रितिका वर्मा, सृष्टि जैन, जया सोनी, आयु त्रिपाठी, ओम गुप्ता, रितिक जैन आदि मौजूद रहे।
श्रीनगर संवाद के अनुसार बड़ी भवानी मंदिर में भक्तों ने ध्वजा व पीतल के घंटा चढ़ाया। बेलाताल संवाद के अनुसार जैतपुर में लोहे की सांग छिदवाकर मां के प्रति आस्था जताई। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। बाद में बेलासागर सरोवर में जवारों का विसर्जन किया गया। साधकों ने जवारा खोटकर नौ दिवसीय व्रत का पारण किया।
विज्ञापन
मकबूल ने कराया कन्याभोज
श्रीनगर। मुस्लिम समुदाय के मकबूल छह सालों से नौंवी पर कन्या भोज कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने कन्याओं को देवी रूप में पूजकर भोजन कराया। बताया कि वह हिंदु-मुस्लिम भाईचारा कायम रखने के लिए कन्या भोज व अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं, इससे उन्हें सुखद अहसास होता है। (संवाद)

कस्बा जैतपुर में जवारा जुलूस निकालते भक्त।- फोटो : MAHOBA