फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba's son become acting chief secretary, happiness everywhere

बेटे के मुख्य सचिव बनने पर माता-पिता की खुशी का नहीं है ठिकाना

Sun, 01 Sep 2019 06:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
mahoba's son become acting chief secretary, happiness everywhere
कार्यवाहक मुख्य सचिव बने राजेंद्र कुमार तिवारी - फोटो : MAHOBA
शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी राजेंद्र कुमार तिवारी को प्रदेश सरकार में कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाए जाने पर जिले में खुशी की लहर है। कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा रहे राजेंद्र कुमार तिवारी के घर में रविवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मलकपुरा निवासी गया प्रसाद तिवार के तीन बेटे देवेंद्र कुमार तिवारी, राजेंद्र कुमार तिवारी व धीरेंद्र कुमार तिवारी हैं। राजेंद्र ने एक से तीन तक की पढ़ाई महोबा के एक प्राइवेट सिटी स्कूल में की।
विज्ञापन

इसके बाद वह ललितपुर में रहने लगे। वहां उनके पिता राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में हिंदी विषय के प्रवक्ता थे। इंटर तक की पढ़ाई ललितपुर में करने के बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया। साल 1985 में पहले ही प्रयास में वह आईएएस अधिकारी बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र तिवारी के बड़े भाई देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड में मुख्य सचिव हैं। छोटे भाई धीरेंद्र पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी पत्नी अर्चना दिल्ली में खाद्य विभाग में डिप्टी डायरेक्टर है।
वर्तमान में उनके माता-पिता मोहल्ला मलकपुरा में ही रहते हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पिता गया प्रसाद तिवारी बताते हैं कि वह महोबा जीआईसी में साल 1993 में प्रधानाचार्य रहे। बेटों की इस कामयाबी से वह गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने हमेशा बच्चों को परिश्रम, लगन व ईमानदारी की प्रेरणा दी है।
अन्य बच्चे भी इसी तरह आगे बढ़े और देश को आगे ले जाएं। वह बताते हैं कि दो माह पहले ही राजेंद्र घर आए थे। उन्हें अपनी मां सावित्री देवी के हाथों से बना भोजन बेहद पसंद है। वह भी साल में एक-एक बार तीनों बेटों के यहां जाते हैं और एक-एक माह रुककर आते हैं।

बधाई देने वालों का दिनभर चला सिलसिला
रविवार को पूूरे दिन उनके घर लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी, साहित्यकार संतोष कुमार पटैरिया, संगीताचार्य पं. जगप्रसाद तिवारी, स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य मो. आरिफ राईन, मोहम्मद हनीफ आदि ने उनके आवास पहुंच पिता गया प्रसाद तिवारी को बधाई दी। ब्यूरोे

मलकपुरा स्थित आवास पर खुशी जताते माता-पिता

मलकपुरा स्थित आवास पर खुशी जताते माता-पिता- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed