{"_id":"6341c27b72fdd9135a6a862d","slug":"mahoba-ravi-pratap-in-the-speech-and-khushi-won-the-science-paper-reading-mahoba-news-knp7222707146","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा : भाषण में रविप्रताप व विज्ञान पत्र वाचन में खुशी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा : भाषण में रविप्रताप व विज्ञान पत्र वाचन में खुशी ने मारी बाजी
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज चरखारी में संकुलस्तरीय ज्ञान-विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने मॉडलों को भी प्रदर्शन किया। भाषण में रविप्रताप सिंह और विज्ञान पत्र वाचन प्रतियोगिता में खुशी ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी स्वेता पांडेय, बांदा के प्रधानाचार्य अतुल वाजपेेयी व पालिका अध्यक्ष मूलचंद्र अनुरागी ने किया। भाषण में अनुराग दूसरे और पीषूष पांडेय तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग में मनीष पाल, ध्रुव प्रताप व कपिल अव्वल रहे। विज्ञान पत्र वाचन में खुशी तिवारी ने प्रथम रहे। विज्ञान प्रदर्शनी में युवराज शुक्ला, भूमिका लखेरा, अजय गोस्वामी, आर्यन शुक्ला व कार्तिकेय ने मॉडल को सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञान प्रयोग में दिव्यांशु और अमित पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्न मंच किशोर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर चरखारी पहले और बैजनाथ भारद्वाज विद्यालय दूसरे स्थान पर रहा। बालिका विद्या मंदिर को तीसरा स्थान मिला। विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, प्रबंधकर डॉ. एपी गुप्ता, बीईओ प्रीति राजपूत, भूपेंद्र वाजपेयी आदि मौजूद रहे।