फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba pahuchi 2600 mt khaad

Mahoba News: महोबा पहुंची 2,600 एमटी यूरिया की रैक, किसानों को मिलेगी खाद

Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
mahoba pahuchi 2600 mt khaad
महोबा। जिले में रविवार की देर शाम 2600 मीट्रिक टन यूरिया महोबा स्टेशन पहुंची। इसमें से 40 फीसदी यूरिया हमीरपुर को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूरिया को लेकर किसानों में मारामारी मची है। समितियों में भरपूर खाद न होने से किसान परेशान थे। किसानों की समस्या को सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा पटनाहा ने गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय सहकारिता मंत्री बीएल वर्मा को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने दो रैक यूरिया खाद महोबा भेजने के आदेश दिए थे। 2,600 एमटी खाद रेलवे स्टेशन में उतरने के बाद सोमवार को पूरे दिन ट्रकों में लादकर खाद समितियों में भेजने का काम चलता रहा।

इफको के प्रबंधक सदानंद त्यागी ने बताया कि एक रैक खाद सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के प्रयास से किसानों के लिए आई है। एक रैक और आना शेष है। अब किसानों को यूरिया खाद के लिए नहीं जूझना पड़ेेगा। महोबा के साथ हमीरपुर जनपद के किसानों को भी 40 फीसदी यूरिया भेजी जा रही है। जिले में भरपूर खाद आने पर किसानों ने महोबा निवासी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता के प्रयास की सराहना करते हुए खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed