फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

विपक्षी दल अपने घर में ही हो गए धराशायी

Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिले की सदर सीट पर कमल खिला कर दोहरा शतक लगाने वाले व तीसरी बार विधायक बने भाजपा के राकेश गोस्वामी मतगणना में शुरुआती चक्र से सभी पर भारी रहे। जबकि जीत का दावा ठोकने वाले अन्य दलों के प्रत्याशी अपना घर भी जीत पाने में कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

महोबा विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राकेश गोस्वामी ने समाजवादी पार्टी को बड़े अंतराल से हरा कर सीट पर लगातार दूसरी बार विधायक बने। उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस से सबसे अधिक तीन बार के विजेता बाबूलाल तिवारी की बराबरी कर ली है। भाजपा से जीते राकेश गोस्वामी को 94,490 वोट मिले। जो पिछले चुनाव में मिली जीत के अनुपात में अधिक है। जबकि अन्य प्रमुख दलों में सदर महोबा के मलकपुरा निवासी समाजवादी पार्टी से लड़े मनोज तिवारी को दो बूथों में क्रमश: 74 और 131 वोट मिले। जबकि भाजपा 606 और 502 वोट लेकर उन्हें उनके ही घर में ही हरा दिया। इसी तरह कबरई के किदवई नगर निवासी बसपा से उतरे संजय साहू भी वार्ड में उतने सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

आप प्रत्याशी नगर खरेला निवासी महेश कुमार भी वार्ड में बड़े अंतराल से हार गए। वहीं पहली बार राजनीति में उतरकर कांग्रेस प्रत्याशी सागर सिंह ने अपने ग्राम पहरा में भाजपा प्रत्याशी से आगे रहे। उन्हे 4 बूथों में कुल 869 वोट मिले। भाजपा से जीते विधायक राकेश गोस्वामी को 744 वोट ही मिले जबकि सपा को 143 और बसपा 289 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed