फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

मंडी के बाहर किसानों के माल लदे ट्रैक्टर खड़े होने से लगा जाम

Fri, 11 Mar 2022 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
नवीन गल्ला मंडी के बाहर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : MAHOBA
महोबा। नवीन गल्ला मंडी में किसानों की आमद बढ़ने से जाम की समस्या पैदा हो गई है। मंडी में जगह न होने के चलते किसानों द्वारा शुक्रवार को सड़क किनारे ही माल लदे ट्रैक्टर खड़े कर दिए जाने से भीषण जाम लग गया। ट्रक, रोडवेज बसें व चार पहिया वाहन फंस गए। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने सड़क के एक साइड के वाहनों को आगे बढ़ाया और किसानों के ट्रैक्टर हटवाए, तब तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

जिले में रबी फसल में मटर की मड़ाई होने के बाद किसान बिक्री के लिए मंडियों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को करीब एक सैकड़ा किसान ट्रैक्टरों में मटर लादकर चरखारी बाईपास मार्ग स्थित नवीन गल्ला मंडी पहुंच गए। मंडी में वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते अधिकांश किसानों ने मंडी गेट व सड़क किनारे ही माल लदे ट्रैक्टर खड़े कर दिए। जिससे बाइपास मार्ग जाम हो गया। सुबह साढ़े नौ बजे से लगा जाम दोपहर साढ़े बजे तक नहीं खुल सका। जिससे छोटे वाहन रामकथा मार्ग व झलकारी बाई तिराहे से अधिक दूरी तय कर निकले।
विज्ञापन

जाम में फंसी रोडवेज बस में सवार यात्री तेज धूप व गर्मी के चलते परेशान रहे। किसान सत्तार खान, महेश, सुरेश, लखन, घनश्याम, राधेश्याम, मुन्ना आदि ने बताया कि रुपयों की जरूरत होने पर वह माल लेकर मंडी में बेचने आए हैं। मंडी में भीड़ अधिक होने के चलते मजबूरी में वह बाहर वाहनों को खड़ा करें हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक सिपाहियों ने कुछ ट्रैक्टरों को सड़क किनारे से अलग कराया और एक-एक वाहन को आगे निकालकर जाम खुलवाया। तब वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed