फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

शिक्षिका के घर लाखों की चोरी

Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। शहर के गांधीनगर में गुरुवार की रात चोरों ने प्रधानाध्यापिका के आवास से दो लाख रुपये की नकदी व जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने घर में सो रहे लोगों के कमरे की कुंडी बाहर से लगा घटना को अंजाम दिया। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधीनगर वार्ड निवासी कुसुम देवी प्राथमिक विद्यालय बिलवई में प्रधानाध्यापिका के पद पर तैनात हैं। गुरुवार की रात वह परिवार सहित मकान के एक कमरे में सो रहीं थीं। रात के समय चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे। चोरों ने जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसकी कुंडी लगा दी। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी दो लाख रुपये की नकदी व सोने-चांदी के लाखों के जेवरात चोरी कर लिए।
विज्ञापन

सुबह जब परिजन जागे तो कमरे की कुंडी लगी होने पर आशंका हुई। उन्होंने आवाज लगाकर पड़ोसियों को बुलाया और कुंडी खुलवाई। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और माल गायब था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed