फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

चोरी के 36 पाइप बरामद, 11 आरोपी गिरफ्तार

Wed, 09 Mar 2022 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
नमामि गंगे परियोजना के पाइप चोरी के गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : MAHOBA
महोबा/चरखारी। जिले में नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइनों के 193 मिश्रित धातु के पाइप दो दिन पहले चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामले में बुधवार को मुस्करा मार्ग से चोरी के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 36 पाइप बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रक को कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को जेल भेजा है। पकड़े गए आरोपी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार व उत्तरप्रदेश के निवासी हैं।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के तहत जिले में काम कराया जा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए मिश्रित धातु के पाइपों का प्रयोग किया जा रहा है। चरखारी-करहरा मार्ग में सड़क किनारे 193 पाइप रखे थे। आठ मार्च की रात चोर पाइपों को ट्रक में भरकर ले गए। कंपनी के प्रबंधक अरूप पोल ने कोतवाली चरखारी में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया। घटना के खुलासे के लिए एसपी ने टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चरखारी शशिकुमार पांडेय ने एसआई अनूप कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम को लगाया। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुस्करा मार्ग में अर्जुन बांध से निकली निकली नहर के पास से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के 36 पाइप बरामद हुए हैं। शेष पाइपों की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ की गईं। घटना में प्रयुक्त ट्रक भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
चोरी में पकड़े गए आरोपियों में अजय कुमार राठौर निवासी इन्धौआ इटावा, संजय निवासी कवरी बांध थाना मरौना जनपद सुपौल बिहार, गौरव झा निवासी पटवाहा जिला सहरसा बिहार, शिवम मिश्रा व शंभूशरण पाठक निवासीगण गोरियाबाद अमेठी, दिनेश सिंह निवासी बगड़ा थाना ताजगंज जनपद आगरा, राहुल शर्मा निवासी जावली गाजियाबाद, रघुनाथ राजपूत निवासी विराजपुरा जनपद जयपुर, महाबली निवासी तौधिकपुर जनपद सुल्तानपुर, राजकुमार गुप्ता निवासी झरवा बाजार थाना झरवा जनपद बेतिया बिहार और सलमान अली निवासी मुसेरहट जनपद हावड़ा पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed