फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

इंतजार की घड़ियां खत्म, 24 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Wed, 09 Mar 2022 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज सुबह आठ बजे से शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्र महोबा सदर व चरखारी सीट की मतगणना होगी। सेहरा किसके सिर बंधेगा और किसको हार का मुंह देखना पड़ेगा यह तो मतगणना के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभाओं के लिए 20 फरवरी को तीसरे चरण में मतदान हुआ था। करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। महोबा सदर सीट से 15 और चरखारी सीट से नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला गुरुवार को होगा। बुधवार को पूरे दिन प्रत्याशियों व समर्थकों में बेचैनी नजर आई। चायपान की दुकान से लेकर बाजारों व चौपालों में चुनावी चर्चा का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

महोबा विधानसभा सीट
कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
3,16,640 205706 64.97
------------------------------
चरखारी विधानसभा क्षेत्र में पड़े वोट
कुल मतदाता मतदान प्रतिशत
3,46,318 222111 64.13
विधान सभावार प्रत्याशियों का विवरण
-चरखारी विधान सभा सीट
प्रत्याशी का नाम- दल
रामजीवन यादव- सपा
बृजभूषण राजपूत- भाजपा
निर्दोष राजपूत- कांग्रेस
विनोद राजपूत- बसपा
प्रेम नरायण राजपूत- आप
-------------------------------
महोबा विधान सभा सीट
मनोज तिवारी- सपा
राकेश गोस्वामी- भाजपा
चौधरी सागर सिंह- कांग्रेस
संजय साहू- बसपा
महेश सिंह - आप
---------------------------------
500 मीटर परिधि के बाहर नहीं हो सकेंगे इकट्ठा
महोबा। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। जिससे मतगणना स्थल से 500 मीटर की परिधि में 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट राम सुरेश वर्मा ने बताया कि मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी दो ज्यादा व्यक्ति लेकर रिटर्निंग आफिसर के पास नहीं जाएगा। इसके बाद वह किसी प्रकार की जुलूस नहीं निकाल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रूट डायवर्जन
- झलकारी बाई तिराहा से बजरिया पुलिस चौकी तक (निर्वाचन कार्य में लगे वाहनों को छोड़कर) सभी तरह के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा ।
- महोबा नगर क्षेत्र से चरखारी नगर क्षेत्र को आने जाने वाले समस्त हल्के, चार पहिया वाहन भारी व्यावसायिक वाहनों एवं निजी बसों एवं राजकीय परिवहन की बसों का आवागमन वाया राठ चुंगी एवं सूपा तिराहा होकर रहेगा ।

- महोबा नगर क्षेत्र से रेलवे स्टेशन महोबा को आने जाने वाले समस्त दो पहिया, तीन पहिया और हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन बीएसएनएल टावर एवं यशोदा नगर होते हुए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed