फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

यूपी बोर्ड: डबल लॉक में परीक्षा केंद्रों पर रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Thu, 03 Mar 2022 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी तेज कर दी है, हालांकि अब तक परीक्षा की तिथियों का एलान नहीं हुआ है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए सभी कॉलेजों से डाटा फीड कर भेज दिया गया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आने वाले प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉक में रखे जाएंगे। डबल लॉक की एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक पर तो एक चाबी पर्यवेक्षक पर रहेगी। परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक की नियुक्ति जिला विद्यालय निरीक्षक करेंगे। पर्यवेक्षक के रूप में दूसरे स्कूल के शिक्षक को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की तिथि भले ही तय नहीं हो सकी है, लेकिन तैयारी की कवायद माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तेज कर दी है। जिले में इस बार 30 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें हाई स्कूल के 11,000 और इंटरमीडिएट के 9954 छात्र सहित कुल 20956 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड की तरफ से फाइनल सूची भी जारी हो चुकी है। कक्ष निरीक्षकों के चयन से लेकर अन्य प्रक्रिया भी चल रही है। ऐसे में प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका संग अन्य जरूरी सामग्री को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसे लेकर सतर्कता भी बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए विभाग द्वारा लॉक की अलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता के लिए एक चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास तथा दूसरी चाबी परीक्षा केंद्र पर नियुक्त पर्यवेक्षक के पास रहेगी। जब तक दोनों चाबियां नहीं लगेंगी, लॉक नहीं खुल सकेगा। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। डबल लॉक की अलमारियों की व्यवस्था कर एक सप्ताह के रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed