फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

बच्चों में गणित और भाषा की समझ विकसित करें

Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
प्रशिक्षण में संबोधित करते बीएसए। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल(महोबा)। बच्चों में गणित और भाषा की समझ विकसित करें। यह बात बीएसए ने जैतपुर के बीआरसी कार्यालय पहुंचकर मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) प्रशिक्षण का निरीक्षण करने के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति जांच कर बीआरसी की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा प्रशिक्षण में कोई भी अध्यापक अनुपस्थित न हो।
विज्ञापन

बीएसए सूर्यभान सिंह ने बताया कि सर्वे के दौरान पाया गया कि हमारे विद्यार्थियों के अंदर जो सीखने की योग्यता होनी चाहिए उसको प्राप्त करने में तकनीक के अभाव में व समसामायिक स्थिति को देखते हुए शिक्षण विधियों के इस्तेमाल में कहीं न कहीं हम पीछे हैं। इसकी समृद्धि के लिए स्टेट लेवल से प्रशिक्षण का यह प्रोग्राम लाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों की शिक्षा के प्रारंभिक वर्षों में भाषा और गणित की समझ विकसित करना है।
विज्ञापन

मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से प्राथमिक स्तर तक के अध्यापक, अध्यापिकाओं, शिक्षामित्रों सहित अनुदेशकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी गौरव शुक्ला, जिला समन्वयक दया वर्मा, जिला व्यायाम शिक्षक आदित्यमणि शर्मा, अखिलेश निगम, शशांक सचान, मास्टर ट्रेनर शहजादे तनवीर खान, रामकिशोर चतुर्वेदी, ओमप्रकाश सहित शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed