फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान

Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक किसान अमर सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : MAHOBA
बेलाताल (महोबा)। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक पर कस्बा जैतपुर के समीप फसल बर्बाद होने और क्षतिपूर्ति न मिलने से परेशान किसान ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। साहूकारों से कर्ज लेकर मृतक ने छह दिन पहले बेटी की शादी की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के मोहल्ला खंदिया निवासी अमर सिंह (55) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। खरीफ के बाद रबी फसल भी ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से बर्बाद हो गई। जिसके बाद किसान ने साहूकारों से कर्ज लेकर 18 फरवरी को बेटी विमलेश की शादी की थी। बुधवार की देर शाम अमर सिंह खाना खाने के बाद घर से निकल गया। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा मिला।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र सुनील व भतीजे शरद ने बताया कि खरीफ फसल के दौरान उर्द-मूंग बोई थी लेकिन फसल बर्बाद हो गई थी। जिसका आजतक मुआवजा नहीं मिला। इस बार रबी फसल में मटर व गेहूं की फसल अतिवृष्टि व ओलावृष्टि के चलते खेतों में पानी भरने से बर्बाद हो गई। जिसका मुआवजा मिलने की उम्मीद थी। मुआवजा न मिलने पर साहूकारों से कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी। फसल बर्बाद होने और कर्ज अदायगी को लेकर वह परेशान रहते थे। जिसके चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार कुलपहाड़ संजीव राय का कहना कि लेखपाल को भेजकर जांच कराई गई है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह का मामला प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed