फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

चचेरा भाई निकला मासूम का हत्यारा, पुलिस ने भेजा जेल

Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
खरेला (महोबा)। कस्बा खरेला के एक मोहल्ले में मासूम की हत्या किसी और ने नहीं उसके चचेरे भाई ने की थी। वह बहाने से मासूम को खेत में ले गया था। वहां कुकर्म में असफल होने पर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। मंगलवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी शोभित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले रिक्शा चालक का पांच वर्षीय बेटा दो फरवरी को घर के बाहर खेलते वक्त लापता हो गया था। पांच फरवरी को उसका शव घर से 150 मीटर दूर स्थित एक खेत में मिला था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सोमवार की रात पुलिस टीम ने बसौंठ तिराहे के पास से मासूम के चचेरे भाई शोभित को शक के आधार पर पकड़ा। बकौल थानाध्यक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह मासूम को बेर खिलाने के बहाने बदनीयती से खेत पर ले गया था। वहां से उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया, तो वह रोने लगा। उसे चुप कराने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। इस पर उसी की बनियान से उसका गला घोटकर दिया था। मासूम की सांसे थमने के बाद वह अपने घर लौट आया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक शोभित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले घर आया था आरोपी
महोबा। मासूम और हत्यारोपी का घर अलग-बगल है। शोभित दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता है। घटना से पांच दिन पहले 28 जनवरी को वह घर आया था। दो फरवरी को मासूम की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम को ले जाते देखा गया था आरोपी
घटना की शाम मासूम को हत्यारोपी शोभित अपने साथ ले गया था। गांव के ही एक युवक ने यह बात पुलिस को बताई दी। इसके बाद पुलिस ने शोभित को दबोच लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed