{"_id":"62000713e2580c1c4e56b263","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp679215029","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच महिलाओं सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच महिलाओं सहित आठ घायल
विज्ञापन
एचसी में घायल का उपचार करता स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा/बेलाताल। बिजली घर अजनर से ड्यूटी करके बाइक से घर लौट रहे बिजलीकर्मी की लमौरा गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जैतपुर पहुंचाया। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में पांच महिलाएं घायल हो गईं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रगौली गांव निवासी बृजगोपाल रैकवार (56) संविदा विद्युतकर्मी है। रविवार को वह अजनर बस स्टेशन से ड्यूटी कर घर लौट रहा था जबकि चुरारी निवासी हरी सिंह (38) कैथोरा से गांव जा रहा था। तभी लमौरा गांव के समीप दोनों की बाइकें टकरा गईं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
वहीं कोतवाली क्षेत्र के पसवारा गांव निवासी कंधीलाल ई-रिक्शा से शनिवार की देर रात अपनी पत्नी कमलेश (40) व दुलारी (70) के साथ गांव जा रहा था। रास्ते में ई-रिक्शा असंतुलित हो गया और सड़क से पैदल आ रही शिवरानी (55) को टक्कर मारते हुए पलट गया। जिससे शिवरानी व ई-रिक्शा में सवार कमलेश और दुलारी घायल हो गई। इसी तरह लमौरा निवासी ज्ञानवती (45) व दिसरापुर निवासी लक्ष्मीदेवी (65) अन्य सड़क हादसों में घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल युवक की मौत
थाना अजनर के बुढ़ेराखुर्द गांव निवासी ध्रूराम (24) बाइक से 30 जनवरी की सुबह घर लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज झांसी ले गए। शनिवार की देर रात उसकी उपचार दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।