{"_id":"61fff9ab3f5e4b546e1c2f32","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp679192573","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस हिरासत में पूर्व प्रधान की बिगड़ी हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस हिरासत में पूर्व प्रधान की बिगड़ी हालत
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती पूर्व प्रधान राजू राजपूत।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। वर्तमान प्रधान को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में शनिवार को पूछताछ के लिए कोतवाली लाए गए पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल लाया गया। परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न के आरोप लगाए।
चरखारी ब्लॉक के गौरहारी के पूर्व प्रधान राजू राजपूत पर एक माह पहले वर्तमान प्रधान खलक सिंह ने बंधक बनाने समेत विभिन्न धाराओं में कोतवाली चरखारी में मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में जांच के लिए चरखारी पुलिस ने पूर्व प्रधान को कोतवाली बुलाया। जहां पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ गई और वह अचेेत होकर गिर गए। पुलिस पूर्व प्रधान को सीएचसी चरखारी ले गई। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर पुलिस उत्पीड़न कर मानसिक दबाव बना रही है।
पुलिस अभिरक्षा में पूर्व प्रधान की हालत बिगड़ने की सूचना पर चरखारी क्षेत्र के बसपा, कांग्रेस व सपा प्रत्याशी जिला अस्पताल पहुंचे और पुलिस उत्पीड़न पर नाराजगी जताते हुए प्रेक्षक समेत आयोग तक शिकायत करने की बात कही। उन्होंने पूर्व प्रधान को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग उठाई। उधर कोतवाली प्रभारी चरखारी शशि कुमार पांडेय का कहना है कि पूर्व प्रधान को जांच के लिए बुलाया गया था। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरोप बेबुनियाद हैं।