{"_id":"61fff8f1dabaef075e38d9ef","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6791920118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गला घोटकर की थी मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, गला घोटकर की थी मासूम की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक में लापता मासूम का शव घर से 150 मीटर दूर खेत में मिलने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की हत्या गला घोटकर की गई थी। मासूम के गले की दो हड्डी भी टूटी मिलीं। हालांकि, रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या में तरमीम करते हुए आरोपी को पकड़ा है।
गौरतलब है कि मोहल्ला मानिक निवासी रिक्शा चालक मदन अनुरागी का पांच वर्षीय पुत्र प्रथम अनुरागी दो फरवरी की शाम घर के दरवाजे से लापता हो गया था। तीन फरवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांच फरवरी की सुबह मासूम का शव घर से 150 मीटर दूर स्थित एक खेत में बरामद हुआ था। गले में कपड़े का फंदा कसा मिला था। जिससे कुकर्म के प्रयास के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही थी। आक्रोशित परिजनों ने छह घंटे तक खरेला-मुस्करा मार्ग जाम रखा था। जिससे शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। रविवार को डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मासूम की गला घोटकर हत्या की गई। मासूम के गले में खून के थक्के जमे मिले और दो छोटी हड्डियां भी टूटी मिलीं। उधर थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि अपहरण के मामले को हत्या व साक्ष्य छिपाने के मामले में तरमीम किया गया है। मासूम के करीबी रिश्तेदार को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने दो लोगों पर शक जताया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।