फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

सड़क दुर्घटनाओं में 13 लोग घायल

Sun, 30 Jan 2022 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाओं में दो किशोर समेत 13 लोग घायल हो गए। जिसमें पांच की हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर किया गया। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला शेखूनगर निवासी अभय (17) रविवार की सुबह ई-रिक्शा पलटने से घायल हो गया। पैर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। वहीं थाना महोबकंठ के कनकुआं गांव निवासी योगेंद्र (25) अपने साथी रविकरन (35) के साथ बाइक से शनिवार की रात पनवाड़ी से गांव जा रहा था। तभी किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन

थाना खरेला के पहरेता गांव निवासी हरीशंकर व प्यारेलाल खेत की रखवाली करने जा रहे थे। सामने से आ रहे डंपर की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। इसी तरह किदवईनगर निवासी अमित, पहरेता निवासी आदर्श, चितहरी निवासी रामकुमार, सिजहरी निवासी दयाराम, अजनर निवासी ध्रूराम , पिंडारी निवासी गंगाराम, राठरोड निवासी जीशान व करहरा निवासी महीपथ अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्यारेलाल, अमित, रामकुमार व ध्रूराम की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed