{"_id":"61eee71ef4d54147f00a00ac","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp67709355","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड की चपेट में आने से दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड की चपेट में आने से दो किसानों की मौत
विज्ञापन
मृतक किसान रामप्रकाश राजपूत की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी/श्रीनगर। रविवार की रात खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की ठंड लगने से मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
थाना पनवाड़ी के बुड़ेरा गांव निवासी रामप्रकाश (35) के पास पांच बीघा भूमि थी। जिसमें वह कृषि कार्य करके परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। रविवार की रात वह फसल की रखवाली करने खेत गया था। रात के समय अचानक सीने में दर्द होने और हाथ-पैर अकड़ने पर वह अचेत होकर गिर गया। आसपास मौजूद किसानों ने परिजनों को सूचना देते हुए सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से पत्नी गुड़िया व बच्चों में कोहराम मचा है।
श्रीनगर संवाद के अनुसार बरा गांव निवासी भुलैया बाल्मीकि (50) ने इस बार पांच बीघा भूमि में गेहूं व मटर की फसल बोई थी। वह खेत में ही रहकर फसल की रखवाली करता था जबकि परिवार के अन्य लोग मध्यप्रदेश के भोपाल में मजदूरी करने गए थे। रात के समय ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह जब आसपास के किसानों ने भुलैया को मृत अवस्था में देखा तो परिजनों को सूचना दी। मृतक पर केसीसी से इंडियन बैंक का 1.60 लाख रुपये का कर्ज था। तहसीलदार बालकृष्ण सिंह का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाए जाने के लिए राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।