फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

ग्राम प्रधान पनवाड़ी समेत पांच लोगों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। कस्बा पनवाड़ी के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी व विरोध करने पर परिजनों से मारपीट किए जाने के मामले में ग्राम प्रधान पनवाड़ी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छेड़छाड़, मारपीट व धमकी की धाराएं लगाई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना दो महीने पुरानी है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला 14 नवंबर 2021 को घर के बाहर कूड़ा फेंकने गई थी। महिला का आरोप था कि ग्राम प्रधान ने गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी कर दी। उलहना देने पर ग्राम प्रधान परिजनों के साथ लाठी-डंडें लेकर उसके घर में घुस आए और मारपीट की। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। महिला के ससुर ने पनवाड़ी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब पीड़ित ने न्यायालय का सहारा लिया।
विज्ञापन

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन दिसंबर को ग्राम प्रधान समेत सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे। रविवार को थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान संजय द्विवेदी, उसके पिता रमेशचंद्र, चाचा उमेशचंद्र, भाई अजय व टिंकू के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी व छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। विवेचक क्रमदेव सिंह का कहना है कि घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed