{"_id":"61ed96564287b65dc36cbaf3","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6769193172","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीईटी: केंद्र में प्रवेश न दिए जाने पर अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीईटी: केंद्र में प्रवेश न दिए जाने पर अभ्यर्थियों का हंगामा
विज्ञापन
सांई कॉलेज के बाहर सड़क पर बैठे अभ्यर्थी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। रविवार को जिले के 16 केन्द्रों पर आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में बारिश और सुबह से छाए कोहरे के बीच सेंटर पर एक मिनट देर पहुंचने पर सेंटर से अभ्यर्थियों को लौटा दिया गया। जिससे परेशान अभ्यर्थियों ने कई सेंटरों पर हंगामा किया। जिसे अधिकारियों ने संभाला। जिले भर में पंजीकृत 15851 में से 1763 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। अभ्यर्थियों अपने केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे। पिछली बार रद्द हुई टीईटी परीक्षा के चलते इस बार विशेष सख्ती बरती गई। प्रथम पाली 10 से 13.30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक संपन्न हुई।
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश न मिलने पर लखनऊ से आईं आस्था ने 1076 में कॉल लगाया तो नहीं लगा, उसने तुरंत डायल 112 में कॉल कर कहा कि मैं आस्था बोल रहीं हूं, मुझे सेंटर में प्रवेश नहीं मिल रहा है, प्लीज हेल्प मी। उधर से त्वरित सहायता का आश्वासन दिया गया लेकिन 30 मिनट बाद पुलिस उस तक पहुंची। इसी तरह दूसरी पाली में डीएवी इंटर कॉलेज में अभ्यर्थियों ने प्रवेश न मिलने पर हंगामा किया। देर से पहुंचने पर लौटा दिया गया।
छतरपुर निवासी अरुण पाठक, प्रयागराज के अवधेश कुमार, झांसी से आए कुलदीप अवस्थी, नैन्सी, हमीरपुर से आए अरुण कुमार, प्रयागराज से आई गुड़िया का कहना है कि हम लोग सिर्फ एक मिनट देरी से पहुंचे थे लेकिन प्रवेश नहीं दिया गया। उधर, प्रथम पाली में सांई कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर छात्र-छात्राओं ने हंगामा किया और कॉलेज के सामने धरने पर बैठ गए। जिन्हें कॉलेज के अधिकारियों ने समझाकर उन्हें लौटा दिया। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर में भी अभ्यर्थियों को प्रवेश न मिलने के चलते हंगामा किया। इस बीच हंगामे की खबरों के बीच एसपी ने अर्द्धसैनिक बलों के साथ मार्च निकाला। चरखारी संवाद के अनुसार उप जिलाधिकारी पीयूष जायसवाल ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर छात्रों की स्वयं स्क्रीनिंग की। नकल विहीन परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
गणित में उलझे रहे परीक्षार्थी
रद्द होने के बाद रविवार को दोबारा आयोजित हुई परीक्षा में गणित व पर्यावरणीय अध्ययन के प्रश्नों को हल करने में छात्रों के पसीने छूट गए। अभ्यर्थी अंकित ने बताया कि पेपर पिछली बार की अपेक्षा इस बार काफी कठिन था। गणित के प्रश्नों को हल करने में सबसे अधिक समय लगा। वहीं पर्यावरणीय अध्ययन के भी अच्छे सवाल रहे।
परीक्षा में अभ्यर्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिन अभ्यर्थियों ने इसका पालन नहीं किया है उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। दोनों पालियों में नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई, पंजीकृत 15851 अभ्यर्थियों में से 1763 ने परीक्षा छोड़ दी है।
-सुरेश प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
----------------------------------
पाली- पंजीकृत उपस्थित अनुपस्थित
प्रथम पाली- 9795 8648 1147
दूसरी पाली - 6156 5540 616

अभ्यर्थियों को समझाते अधिकारी।- फोटो : MAHOBA