{"_id":"61eaf1e677c80c4b94188501","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6765885178","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। शोहदे की हरकतों से परेशान युवती ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि शोहदा पिछले एक माह से बेटी को परेशान कर रहा था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। गुरुवार को भी शोहदे ने घर में घुसकर बेटी को धमकाया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों के साथ ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।
महोबकंठ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की दोपहर परिजनों के खेत पर जाने के बाद कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटे परिजनों को जब कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला तो उन्हें संदेह हुआ। दरवाजा तोड़कर देखा तो भीतर बेटी का शव लटक रहा था। घर पर चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बताया कि गांव का ही एक युवक बीते एक माह से बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। जानकारी होने पर पिता ने बीती 18 व 22 दिसंबर को पुलिस को भी सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए। गुरुवार की देर शाम भी जब घर पर कोई नहीं था तो शोहदे ने घर में घुसकर न सिर्फ बेटी के साथ छेड़खानी की बल्कि किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। परिजनों के मुताबिक आरोपी युवक बेटी से जबरन शादी करना चाहता था। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप का कहना है कि मामले की जांच कराकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अधिकारी बोले
-पीड़िता व उसके पिता ने थाना महोबकंठ में कोई तहरीर नहीं दी। उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा था, जो कि जांच के लिए उनके पास आया था। गुरुवार को दोनों पक्षों को कुलपहाड़ बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ पीड़िता ही पहुंची थी, दूसरा पक्ष नहीं आया था। इस पर पीड़िता के बयान दर्ज करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया गया था।
विज्ञापन
उमेश चंद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़
पुलिस कार्रवाई करती तो न जाती युवती की जान
एक ओर जहां महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों में शासन द्वारा त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय थाने में दो बार शिकायत के बाद छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होना पुलिस की लापरवाही उजागर कर रहा है। घटना के बाद ग्रामीण पुलिस पर सवालिया निशान लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि पुलिस कार्रवाई करती तो युवती की जान बच सकती थी।