{"_id":"61e99da536557b5456513043","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6764054122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब भट्ठी तोड़ी, कबूतरा सहित दस गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब भट्ठी तोड़ी, कबूतरा सहित दस गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा चुुनाव में अराजकता पर रोक के लिए बृहस्पतिवार को अलग-अलग थानों की पुलिस ने अवैध शराब के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया। कबूतरा डेरा वर्मा तालाब कबरई में छापामारी कर शराब भट्ठी तोड़ी गई। टीम ने चार हजार लीटर लहन भी नष्ट कराया।
थानाध्यक्ष कबरई विनोद कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वर्मा तालाब स्थित कबूतरा डेरा में छापा मारा। चार सौ लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण, दो भट्ठी व दो ड्रम बरामद किए। पुलिस ने प्लास्टिक ड्रमों में भरे चार हजार लीटर लहन नष्ट कराए। इस अवैध कारोबार में लिप्त लक्ष्मी कबूतरा व कुसमी कबूतरा को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह पुलिस ने खेरवां मोड़ से 25 लीटर अवैध शराब के साथ राजेश साहू व 120 लीटर कच्ची शराब के साथ सुजीत, मनोज और जीतू को गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाली पुलिस ने राठ चुंगी तिराहे से परमानंद पुरवार निवासी जारीगंज व मूरत सिंह निवासी जुझार को 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अजनर थाना पुलिस ने गंज कबूतरा डेरा के पास से रामबालक निवासी खमा को 30 लीटर शराब के साथ पकड़ा। कोतवाली चरखारी पुलिस ने कबूतरा डेरा सूपा से महिला सुनीता को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।