{"_id":"61e1bc5ad11c5328f9136be4","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6753447140","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी-एमपी सीमा पर गुटखा व्यापारी के मुनीम से दो लाख की नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-एमपी सीमा पर गुटखा व्यापारी के मुनीम से दो लाख की नकदी बरामद
विज्ञापन
नकदी मिलने पर श्रीनगर थाने में कार्रवाई करती उड़नदस्ता टीम।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर (महोबा)। आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। शुक्रवार को यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित कैमाहा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक लोडर वाहन से 2.01 लाख की नकदी बरामद की गई। सूचना पर पहुंचे उड़नदस्ता प्रभारी ने जांच की। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक ने खुद को गुटखा व्यापारी का मुनीम बताया। रुपयों का लेखा-जोखा न दे पाने पर बरामद धनराशि को कोषागार में जमा कराया है जबकि लोडर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर यूपी-एमपी के बॉर्डरों पर पुलिस, आबकारी व उड़नदस्ता टीमें तैनात की गईं हैं। ताकि विधानसभा चुनाव को लेेकर अवैध शराब, नकदी आदि पर नकेल कसी जा सके। शुक्रवार को कैमाहा बॉर्डर पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस व आबकारी निरीक्षक शालिनी सिंह ने एक लोडर वाहन रोका। चेकिंग के दौरान लोडर में सवार मुनीम प्रदीप कुमार यादव निवासी कानपुर के पास से दो लाख एक हजार रुपये की बरामद की गई है। मामले की सूचना उड़नदस्ता प्रभारी व वाणिज्यकर अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को दी गई।
उड़नदस्ता प्रभारी ने थाना श्रीनगर पहुंच मुनीम से रुपयों का लेखा-जोखा मांगा लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर उड़नदस्ता प्रभारी ने बरामद नकदी को कोषागार में जमा करा दिया। उन्होंने बताया कि साक्ष्य प्रस्तुत करने के बाद धनराशि रिलीज हो सकेगी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है। तीन दिन पहले भी कैमाहा बॉर्डर पर कानपुर देहात के मंसूरा निवासी सुरेंद्र बाबू के पास से उड़नदस्ता टीम ने 4.44 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी।