{"_id":"61e1baf9ee6ff472ef68c0c9","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6753423178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन विक्रेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन विक्रेता पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों को बीते दो माह से गेहूं, चावल के साथ चना, रिफाइंड व नमक के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। आचार संहिता लागू हो जाने के बाद भी शहर के नारूपुरा के सरकारी राशन विक्रेता द्वारा पीएम व सीएम की फोटो लगे पैकेटों का वितरण किए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने शहर कोतवाली में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।
शासन के आदेश पर सरकारी राशन दुकानों में गेहूं, चावल के साथ चना, रिफाइंड व नमक कार्डधारकों को प्रतिमाह निशुल्क वितरण किया जा रहा है। पांच दिन पहले निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित की थीं। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नमक व रिफाइंड में पीएम व सीएम के फोटो लगे पैकेटों के वितरण पर रोक लगा दी गई थी। बावजूद इसके शहर के नारूपुरा स्थित सरकारी उचित दर विक्रेता रामदेवी द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद भी कार्डधारकों को पीएम व सीएम के फोटो लगे प्रिंटेड पैकेटों का वितरण कराया गया। जिस पर पूर्ति निरीक्षक आलोक पटैरिया ने शहर कोतवाली में सरकारी राशन विक्रेता रामदेवी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दो स्कॉर्पियो चालकों पर रिपोर्ट दर्ज
स्कॉर्पियो वाहनों में बिना अनुमति राजनीतिक पार्टियों का झंडा लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे दो स्कॉर्पियो चालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। कोतवाली के एसआई नरेशचंद्र निगम ने तहसील चौराहे में दो स्कॉर्पियो वाहन में बिना अनुमति राजनीतिक पार्टियों का झंडा लगाकर आचार संहिता का उल्लंघन करते पकड़ा। दोनों वाहनों के चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।