{"_id":"61e1b99296789223524b4147","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp6753395107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकर संक्रांति पर लोगों ने लगाई डुबकी, बांटी खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकर संक्रांति पर लोगों ने लगाई डुबकी, बांटी खिचड़ी
विज्ञापन
विजय सागर में मकर संक्रांति पर डुबकी लगाते श्रृद्घालु।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के जलाशयों में डुबकी लगाई और खिचड़ी दान कर पुण्य कमाया। मकर संक्रांति पर जगह-जगह आयोजित मेलों में लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे दिन विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों ने जगह-जगह खिचड़ी भोज के आयोजन किए।
मकर संक्रांति पर्व को लेकर युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। ऐतिहासिक कीरत सागर, मदन सागर, कल्याण सागर, रामकुंड, बेलासागर, उर्मिल बांध आदि जलाशयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटी रही। मकर संक्रांति के मुहूर्त पर भक्तों ने डुबकी लगाकर पुण्यफल कमाया। दोपहर बाद तक दूर-दराज से लोगों के आने का सिलसिला चलता रहा। विजय सागर व उर्मिल बांध में मेले का आयोजन हुआ। महिलाओं ने दुकानों से घरेलू उपयोग की सामग्री खरीदी। वहीं, बच्चों ने झूलों आदि का लुत्फ उठाया।
इस मौके पर तहसील चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में खिचड़ी भोज कराया गया। पूरे दिन राहगीरों को रोक-रोककर खिचड़ी का प्रसाद दिया गया। इस मौके पर संरक्षक विष्णुरात चतुर्वेदी, चित्तर सिंह कछवाह, आशीष गोस्वामी, राजबहादुर, हरिश्चंद्र भगत, अनुरुद्ध प्रताप आदि मौजूद रहे। आल्हा चौक में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने खिचड़ी भोज कराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सेवक सिंधी, महामंत्री अजय बरसेंया, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर, बॉबी साहू, आशीष शिवहरे, सत्येंद्र प्रताप, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया
खरेला संवाद के अनुसार कस्बे के शृंगी ऋषि आश्रम में मकर संक्रांति पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह सरोवर में स्नान के बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद आश्रम समिति, व्यापार मंडल व समाजसेवियों के सहयोग से खिचड़ी वितरण कराया गया। इस मौके पर अभिषेक पाठक, शिवशंकर तिवारी, उमेश गुप्ता, बृजेश, चंद्रशेखर तिवारी, रुद्रप्रताप शुक्ला, प्रवीण कुमार तिवारी, महेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़
कबरई संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के बीला दक्षिण गांव स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के समापन पर शुक्रवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक लोगों के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। इस मौके आयोजन प्रीतम अहिरवार, आशारानी, ग्राम प्रधान मेवालाल अनुरागी, परशुराम, शोभालाल, हरि सिंह वर्मा, रामकृपाल समेत तमाम भक्त मौजूद रहे। (संवाद)