{"_id":"61e06c546116930f987b8f1c","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp675177784","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना व्यापारी के घर से चोरों ने माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना व्यापारी के घर से चोरों ने माल उड़ाया
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल (महोबा)। किराना व्यापारी के मकान में घुसे में चोरों ने एक लाख के जेवर व पांच हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोर बिजली के पोल के सहारे मकान में घुसे थे और जिस कमरे में घरवाले सो रहे थे, उसे बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया था।
कस्बा बेलाताल निवासी सुबोध भार्गव के मकान में ही किराने की दुकान भी है। बुधवार देर रात घर में घुसे चोरोंने बक्सों का ताला तोड़कर जेवर-नकदी पार कर दी।
गुरुवार की सुबह घरवाले जागे तो दरवाजा बाहर से बंद देख शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे। सूचना पाकर बेलाताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।