{"_id":"604b9f2b8ebc3e8c9376a9e1","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp617225066","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य सूपा व गौरहारी का बदला आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य सूपा व गौरहारी का बदला आरक्षण
विज्ञापन
महोबा। पंचायत चुनाव के लिए किए गए आरक्षण में गलतियां मिली हैं। हालांकि अब भूल सुधारने का दावा करते हुए डीपीआरओ ने जिला पंचायत सदस्य की सूपा व गौरहारी सीटों का आरक्षण बदल दिया है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत सदस्य के वार्ड 11 की सीट सूपा को पिछड़ी जाति महिला और वार्ड चार गौरहारी को पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित किया गया था। इसको लेकर यहां के निवासियों ने आरक्षण पर आपत्ति जताई थी। डीएम की अध्यक्षता वाली समिति ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में शिकायतकर्ताओं की आपत्तियों को लेकर उनके दावे सुने। ग्राम प्रधान और अन्य आपत्तियों को खारिज कर दिया गया है। समिति ने जांच में दो आरोपों को सही पाया। जिससे जिला पंचायत सदस्य के दो वार्ड पर आरक्षण बदला गया है।
डीपीआरओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी पदों के लिए कुल 172 आपत्तियां आईं थी। जिनमें सबसे अधिक 146 आपत्तियां ग्राम पंचायत के लिए आईं थी। जिनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिला पंचायत के दो वार्डों में अवरोही क्रम में त्रुटियां हुईं थी। जिसमें सुधार किया गया है। अब जिला पंचायत सदस्य सूपा की सीट को पिछड़ी जाति के लिए और गौरहारी को पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण को लेकर अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।