फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत, आक्रोशित परिजनों ने जाम किया हाईवे

Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
मृतक छात्र इंद्रजीत की फाइल फोटो - फोटो : MAHOBA
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई स्टैंड के समीप परीक्षा देकर लौट रहे साइकिल सवार छात्र को ट्रक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना से गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ब्रेकर बनवाने व पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाए जाने का लिखित आश्वासन देकर जाम खुलवाया। दो घंटे तक लगे जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

थाना कबरई के तमौरा गांव निवासी सभाजीत का पुत्र इंद्रजीत (12) गजोधर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरबई में कक्षा छठवीं का छात्र था। शुक्रवार को वह अंग्रेजी का पेपर देने विद्यालय गया था। साइकिल से वापस लौटते समय बरबई स्टैंड के समीप कानपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मारते हुए छात्र को कुचल दिया। दुर्घटना में छात्र की मौत होने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भाग रहे ट्रक चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। दोपहर करीब एक बजे परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन बस स्टैंड में दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार ब्रेकर बनवाने की मांग की गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसडीएम सदर राजेश कुमार यादव, सीओ सदर रामप्रवेश राय, कबरई व खन्ना थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम लगाए लोगों को समझाया। दोपहर तीन बजे एसडीएम के लिखित आश्वासन पर जाम खुल सका। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। घटना से मृतक की मां रानी, छोटे भाई सोहन, अक्षय व बहन अंशिका का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता सभाजीत ने बताया कि वह मेहनत-मजदूरी करके बच्चों को शिक्षा दिला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले दो बाइक सवारों की हुई थी मौत
कानपुर-सागर हाईवे पर बरबई बस स्टैंड के समीप डेढ़ माह के अंदर यह दूसरी दुर्घटना है। 23 जनवरी को तेज रफ्तार ट्राला ने इसी स्थान पर बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। हादसे में मोनू व उसके रिश्तेदार लोटन अहिरवार की मौके पर मौत हो गई थी। तब ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की थी लेकिन प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे ट्रक की चपेट में आने से छात्र की जान चली गई। यदि सड़क पर ब्रेकर बने होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed