{"_id":"5f0f39aa8ebc3e63b77a003d","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5713708192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटर फुंकने से कस्बा खन्ना की तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटर फुंकने से कस्बा खन्ना की तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
कुएं में पानी भरने के लिए जुटी भीड़
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। खन्ना में ट्यूबवेल की मोटर फुंकने से तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग बूूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। दूर दराज स्थित कुओं व नदी में गड्ढ़े खोदकर लोग पानी लाने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
खन्ना में गांव के बाहर गहवरा चौकी के पास ट्यूबवेल स्थापित हैं। जहां दो मोटरें टंकी भरने के लिए लगी हैं। तीन दिन पहले दोनों मोटरें फुंक गईं। पूरे कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। लोगों ने मामले की शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की, लेकिन तीन दिन बाद भी मोटर दुरस्त नहीं कराई गई। लोगों को दूरदराज स्थित जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
महिलाएं गांव से एक किमी दूर प्राचीन कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं, जबकि तमाम ग्रामीण गांव से निकली चंद्रावल नदी में गड्ढ़े खोदकर पानी निकाल रहे हैं। कस्बे के रामप्रकाश, प्रमोद, कल्लू आदि ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर मोटर फुंक जाने के बाद कई दिन तक उसे दुरस्त नहीं कराया जाता। तीखी धूप व भीषण उमस में किसी तरह पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी से की है। उधर जल निगम के अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि मोटर फुंक जाने पर उसे ठीक कराने के लिए भेजा गया है। गुरुवार से पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।