{"_id":"5ed298db8ebc3e90294c457b","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5628857199","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को मौसम बदलने से चलीं हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को मौसम बदलने से चलीं हवाएं
विज्ञापन
महोबा। तीन दिन से मौसम का मिजाज प्रतिदिन बदल रहा है। शनिवार को सुबह तेज धूप निकली। पर, शाम ढलते ही आसमान पर बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। ठंडी हवाएं चलने से भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की।
तीन दिन पहले आईं तेज आंधी व बारिश से दर्जनों पेड़ गिर गए थे। कई स्थानों पर विद्युत पोल गिरने से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति शनिवार तक बहाल नहीं हो सकी। गरीबों के टिन-टप्पर उड़ जाने से उन्हें हजारों का नुकसान पहुंचा। शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली। इससे लोग गर्मी के चलते परेशान रहे।
शाम को अचानक मौसम बदलने से आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने से कई स्थानों की बिजली बंद कर दी गई। एक-दो स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि, तेज आंधी से किसी प्रकार का नुकसान नही हुआ। आधा घंटे बाद तेज हवाएं बंद हो गईं। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।