फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

नौ दिन में मिले नौ कोरोना पॉजिटिव प्रवासी

Sat, 30 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। जिले में प्रवासी श्रमिकों से भरी विशेष ट्रेन से आने के बाद कोरोना पॉजिटिव श्रमिकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। दो माह में सिर्फ तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जबकि, नौ दिन में नौ कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ गए। अब तक कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे खलबली मच गई है
विज्ञापन


प्रवासी श्रमिकों की विशेष ट्रेन रेलवे स्टेशन महोबा में 22 मई को आई थी। ट्रेन में जिले के 71 श्रमिक सवार थे। सभी को क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया गया था। इसमें से 24 मई को आई रिपोर्ट में चार श्रमिक थाना पनवाड़ी के हैवतपुरा खंगारन गांव और एक श्रमिक कोतवाली चरखारी के सूपा गांव का कोरोना संक्रमित पाया गया था। पांचों को बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया था। 25 मई को आई रिपोर्ट में एससीएसटी छात्रावास के क्वारंटीन केंद्र में रह रहे कस्बा खरेला के मोहल्ला मानिक निवासी एक और युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। यह श्रमिक भी इसी ट्रेन से आया था।
विज्ञापन

इसी तरह 22 मई को ही विशेष ट्रेन से चरखारी निवासी श्रमिक की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। उसे एससीएसटी छात्रावास के क्वारंटीन केंद्र से मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया गया। इसके बाद इसी ट्रेन से आए कोतवाली चरखारी के इमिलियाडांग निवासी एक श्रमिक शुक्रवार की रात को कोरोना पॉजिटिव निकला। जबकि 18 मई को एक कोरोना पॉजिटिव श्रमिक रिछा गांव का भी पाया गया था। इनके अलावा दो स्वास्थ्य कर्मी और एक बैंक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसमें से बैंककर्मी की उपचार दौरान झांसी में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम इमिलियाडांग के प्रवासी श्रमिक के शुक्रवार कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि के बाद ग्रामीण डरे हुए हैं। शनिवार को डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसडीएम राकेश कुमार, सीएमओ डॉ. सुमन गांव पहुंचे। पूरे गांव की गलियों में बैरिकेडिंग कराकर ग्रामीणों से घरों में रहने की अपील की। साथ ही आशा बहुओं और पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। आशा बहुएं घर-घर जाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य संबंधी रिपोर्ट देंगी। कोरोना पॉजिटिव युवक गाजियाबाद में रहकर काम करता था। वह बहनोई के साथ 22 मई को विशेष ट्रेन से एक ही सीट पर बैठकर यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed