फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   mahoba news

महापुरुषों की मूर्तियों पर मास्क बांधकर मनाई आल्हा जयंती

Mon, 25 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
mahoba news
महोबा। बुंदेली समाज ने सोमवार अमरवीर आल्हा की 881वीं जयंती अनूठे अंदाज में मनाई। शहर के सभी चौराहों में स्थापित महापुरुषों व आल्हा की मूर्तियों पर मास्क बांधे और देश में तेजी से पांव पसार रही कोरोना महामारी के प्रति लोगों को सतर्कता बरतने का संदेश दिया।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए संगठन के महामंत्री डॉ. अजय बरसैया के साथ सुबह सुबह नौ बजे आल्हा चौक पहुंचकर 12वीं शताब्दी के महान चंदेल सेनानायक आल्हा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर उनको मास्क पहनाया। इसके बाद नगर भ्रमण कर अन्य प्रतिमाओं को मास्क पहनाया।
विज्ञापन

आल्हा के लिए अलग से एक फीट चौड़ा बड़ा मास्क बनवाया था। बुंदेली समाज के संयोजक ने बताया कि जयंती के मौके पर पहले सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई की फिर उनको मास्क पहनाया। आल्हा के साथ ही हमने उनके छोटे भाई परमवीर ऊदल, भीमराव अंबेडकर, सुभाषचंद्र बोस, झलकारी बाई, पंडित परमानंद और राजकुमारी, चंद्रावल की मूर्ति पर मास्क बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed