{"_id":"5ec962a18ebc3e904c799061","slug":"mahoba-news-mahoba-news-knp5616989161","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा में बना मास्क बैंक, विधायक ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा में बना मास्क बैंक, विधायक ने किया उद्घाटन
विज्ञापन
महोबा। जिले के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने अपनी जेब खर्च से पांच हजार मास्क तैयार किए हैं। इन्हें जमा कर मास्क का एक बैंक बनाया है। शनिवार को इसका उद्घाटन सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने किया। यह मास्क जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे।
एनएसएस के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पांडेय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के समन्वयक डॉ. मुन्ना तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय चरखारी, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय, श्रीकिशोर गोस्वामी महाविद्यालय, जय बुंदेलखंड महाविद्यालय व रोशन सिंह बदन सिंह के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार मास्क बैंक का उद्घाटन सभी जिलों में एक साथ ऑनलाइन एप के माध्यम से किया गया।
इसमें प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन, श्रम पंजीयन मंत्री मन्नूलाल कोरी, सदर विधायक, प्राचार्य प्रोफेसर सुशील बाबू जुड़े रहे। मास्क बैंक में स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने अपनी जेब खर्च से निर्मित मास्क जमा किए हैं। इन्हें जरूरतमंदों को नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम में मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय से डॉ. ज्योति सिंह, वीरभूमि से डॉ. मधुबाला सरोजनी, शैलेश तिवारी के समेत स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।